QuirkyKashi

Poems

In Hindi and in English.

हिंदी कविताएँ Hindi poems

कर्मों की ज्वाला में

कर्मों की ज्वाला में जलती मैं,
ज्वालामुखी बनने आई हूं,
अपना देह सौंपने आई हूं,
मैं खुद से आज़ाद होने आई हूं।
छल के छलावे में तैर कर आई हूं,
कपटियों का कपट भोग कर आई हूं,
मैं मृत्यु में जीकर आई हूँ।
सूख गई मोह की नदी छूने से मेरे,
त्याग से भरा था रक्त मेरा,
न्याय करो या मिटा दो अस्तित्व मेरा,
पीड़ा मुकुट तोड़ दो मेरा।
यातनाओं के आभूषणों का विनाश करो,
मुझे जला दो, भस्म कर दो अहंकार मेरा।
शिव से शव तक का सफ़र तय किया है,
भीतर शक्ति के जागृती का आह्वान लाई हूं,
काशी हूं मैं काशी के नूतन निर्माण का न्योता लाई हूं।
जला दो मुझे मणिकर्णिका,
मैं तट पर तुम्हारे खुद से मुक्ति की गुहार लाई हूं...

~ ई. एम. काशी

चंचल मन मेरा

चंचल नदी की तरह मैं
बहते पवन की तरह मैं
आज यहाँ तो कल वहाँ मैं
राह बदलता रहे, वो मुसाफिर मैं

नटखट हूँ थोड़ी सी
लेकिन फिर भी सयानी सी
दूर क्षितिज में उड़ू
चाहत आज़ादी की इतनी सी

चंचल नदी आखिर शांत समुद्र में ही जा मिले
अस्थिर पवन असीम गगन में ही बहे
जितना रोकोगे उतना हम चले
उग्रता भरे शब्दों की भाषा हम ना समझे...

~ ई. एम. काशी

रोक ना पाओगे

हक की सिर्फ ये ज़मीन नहीं,
सारा जहां है मेरा।
मेरे बुलंद हौसलों को रोकने का
हर साज़िश नाकाम होगा तेरा।
जिन सपनों का मालिक वो खुदा है,
उसके सामने तू सिर्फ एक मामूली प्यादा है।
लगा लेना एड़ी चोटी का ज़ोर,
तू भी सुनेगा मेरी कोशिशों का शोर।
तेरी नफ़रतभरी चालों ने मुझे सिर्फ तराशा है,
मंज़िल को पाने का मेरा मजबूत इरादा है।

~ ई. एम. काशी

उड़ान को सारा जहां काफी

उड़ान को सारा जहां काफी,
ठहरने को तेरा आशियां काफी,
ग़म भुलाने को तेरी मुस्कान काफी,
दुनिया से फ़र्क़ नहीं पड़ता,
ज़िंदगी जीने को तु काफी...

~ ई. एम. काशी

माँ प्रकृति हो तुम

आँखों का सूकून हो तुम,
लक्ष्य की ओर बढ़ते हर कदम का जुनून हो तुम।
विचलित मन को मिले ममता की शांति हो तुम,
मेरा जीवन, मेरा घर,
मेरा गंतव्य हो तुम।
माँ प्रकृति हो तुम...

~ ई. एम. काशी

आंखों में नूर

आंखों में नूर,
इन निगाहों का सिर्फ तू सूकून।
एहसास ये बयां करुं कैसे?
जितना करीब उतना जुनून।
तेरी मोजूदगी में हर सपना मुक्कमल हो जाए,
ये जहां, ये ज़मीन, ये आसमान अपना हो जाए...

~ ई. एम. काशी

यदि जल हो तुम

यदि जल हो तुम,
तो, मैं भूमि बन जाऊं।
फिर नदी बनो या समुद्र तुम,
मैं तुम्हारा आश्रय बन जाऊं।
तुम धारा लेना,
मैं मार्ग बन जाऊं।
तुम जीव पालना,
मैं पोषण बन जाऊं।
सूर्य सूखा ना सके तुझे,
मैं अपने भीतर तेरा नीर छिपा जाऊं।
तेरी निर्मल बूंदों का सार बन जाऊं,
तेरी लहरों का संसार बन जाऊं,
तेरे प्रेम में भूमि से विश्व बन जाऊं।
केवल तट नहीं, समस्त भूमि हूँ मैं,
ऐ जल! तेरे शीतल प्रेम की नींव हूँ मैं...

~ ई. एम. काशी

कुछ रास्तों का सफर

कुछ रास्तों का सफर इतना अनोखा होता है,
कि कभी-कभी मंज़िल को पाने की जगह,
गुम हो जाने में मज़ा आता है।

जब हर मोड़ पर कुदरत अपनी खूबसूरती का करिश्मा दिखाने लग जाये,
तो फिर मंज़िल तक पहुँचना किसको भाए???

काफ़िर तो हज़ारों निकले मंज़िल पाने को,
लेकिन, कितने खुद को रुकने से रोक पाये???

~ ई. एम. काशी

मैं पानी की बूंदे

मैं पानी की बूंदे,
वो जैसे सूर्य की चमक।
अब चुनाव इतना अनोखा,
या तो बेह जाऊँ या जल जाऊँ।
फिर मैं जलते-जलते बेह गई,
ना जाने कब,
मैं समंदर की बाहों में समा गई...

~ ई. एम. काशी

मैं कारीगर

मैं कारीगर,
तू कुदरत का करिश्मा।
मेरी नक्काशी को ललकारती ये प्रकृति।
चुनौती समझूँ तो शायद बिखर जाऊँ,
मगर, प्रेम समझूँ तो निःसंदेह निखर जाऊँ...

~ ई. एम. काशी

सफर लिखा है

सफर लिखा है तो मंज़िल भी बनाई होगी।
दर्द लिखा है तो दवा भी बनाई होगी।
इश्क़ लिखा है तो आशिकी भी बनाई होगी।
कठिन लिखा है तो राह भी बनाई होगी।
संघर्ष लिखा है तो सत्ता हमारी बनाई होगी।
मुझे लिखा है तो दुनिया भी बनाई होगी...

~ ई. एम. काशी

तू नृत्य, मैं संगीत

तू नृत्य शृंगार रस,
मैं संगीत राग भैरवी।
घुँघरू की चाल चले सुरों की ताल,
कला में डूबी ये कश्ती बेमिसाल।
सुरों की लय में प्रेम का ताल गूंजे,
नृत्य और संगीत का ये अनोखा मिलन देख,
धरती, समुंदर और आकाश हुए अचेत...

~ ई. एम. काशी

जीत तुम्हारी होगी ही

तारें एकत्रित किए हैं,
उष्मता तो होगी ही।
मंज़िल तय किया है,
अड़चने तो होंगी ही।
धैर्य साहस की परीक्षा है,
युद्ध तो होगा ही।
जब नेत्रों में उबाल
और चित्त पर नियंत्रण है,
जीत तुम्हारी होगी ही...

~ ई. एम. काशी

English poems

Light found its way

We dream, we hope, we pray for better days…

I,
who grew up in the dark
Out powered by enormous hardwood
Untouched by
the slightest drop of dew
&
Light found its way to me
in the dark of dawn...

~ E. M. Kashi

I belong to myself

I walked along the shore,
letting the waves tremble through my thoughts,
letting the cold breeze travel through my nerves like quiet synapses,
and with every step, I wandered deeper into the sand,
and somehow, deeper into myself.

And there, I found myself.

It was never the shore.
Never the wind.
Never the world around me.

It was me, all along.

I belong to myself!
Completely, unapologetically,
with the absolute responsibility of becoming
and the courage to remain who I am.

And I will not let anyone
take that from me ever again...

~ E. M. Kashi

Ferns floating like feathers

Ferns floating like feathers,
Breeze brushing off the dust.
In all the chaos and floods of people.
Here, again I choose you to stay in my memories...

~ E. M. Kashi

My roots

White snake slithering through the landscape,
Rocky giants covered in tranquil crystals calling for sun's warmth
A deep sniff of the alluring fragrance of woods
&
Here I am, wondering,
how captivating & serene are my roots...

~ E. M. Kashi

Whispers of wind

Whispers of wind
Spoke with clanking branches
Leaves meeting the untouched ground
&
Trees marvelling at the years gone
Time unveiling the secrets buried deep down
Oh, the astonishment!
Sapiens find themselves ruling the town...

~ E. M. Kashi